महाराष्ट्र

MIM नेता वारिस पठान नितेश राणे पर किया पलटवार

बकरीद के मद्देनजर मुंबई के मीरा रोड की एक हाउसिंग सोसायटी में मुस्लिम परिवार द्वारा कुर्बानी के लिए बकरे लाने का विरोध करते हुए कुछ हिंदू रहिवासियों के सोसायटी परिसर में सूअर ले आने से माहौल गरमा गया।

सोसायटी में पहले से नोटिस लगा था कि परिसर में बकरे की कुर्बानी नहीं होगी। इसके बावजूद एक परिवार दो बकरे फ्लैट में ले आया। इसका विरोध जताते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने “हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं” कहते हुए सूअर लाकर विरोध जताया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में नारेबाजी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

सूचना पर मीरा-भाईंदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सोसायटी से बकरों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बीएमसी के नियमों के मुताबिक लाइसेंस के बिना हाउसिंग सोसायटी में किसी भी जानवर की कुर्बानी की अनुमति नहीं है।

पुलिस का बयान
“किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों से बातचीत जारी है”, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया।

पृष्ठभूमि
बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी हाल ही में बीएमसी को निर्देश दिया है कि बकरीद पर हाउसिंग सोसायटियों में अवैध पशु वध न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इससे पहले भी मीरा रोड की जे.पी. इन्फ्रा सोसायटी में इसी तरह का विवाद हो चुका है, तब बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था।

फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
bimbo togel bimbo togel

Jaxx Wallet Download

Jaxx Liberty Wallet

Jaxx Wallet

gem visa login

gem visa login australia

betkom giris

Proda Login